scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : खंडाला में कंटेनर ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र : खंडाला में कंटेनर ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Text Size:

मुंबई, 24 जून (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे जिले के खंडाला में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मारी दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खोपली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अंडा प्वाइंट पर आज तड़के उस समय हुआ, जब लापरवाही से चलाये जा रहे ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और एक अन्य पिकअप वैन से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में पिकअप वैन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नासिक जिला निवासी गुरदीप सिंह तेजस सिंह सरोवा (47) और रायगढ़ जिले के खोपली निवासी सतीश रामचंद्र पवार के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 304ए(लापरवाही की वजह से मौत) सहित अन्य संबद्ध धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments