scorecardresearch
Saturday, 15 June, 2024
होमदेशमहाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पी एन पाटिल का निधन

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक पी एन पाटिल का निधन

Text Size:

कोल्हापुर, 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक पी. एन. पाटिल का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वह 71 वर्ष के थे। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, कोल्हापुर जिले के करवीर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल को रविवार को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी। तभी से उनका इलाज कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

उन्होंने बताया कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था, लेकिन चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पाटिल कोल्हापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष थे।

उन्होंने 1995 में पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments