scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की

Text Size:

मुंबई, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

एक बयान में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला, बेटा अमित और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंबई में बुधवार को मनसे की रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,700 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने शिवसेना के कई नेताओं के पार्टी से बाहर निकलने के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उनके समर्थन वाले 39 विधायक शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जून में विद्रोह कर दिया था।

मनसे प्रमुख द्वारा रैली में मुंबई के माहिम इलाके के तट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे ‘मजार’ या मकबरे जैसी संरचना का वीडियो दिखाए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को इस ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments