औरंगाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।
शिरसाट ने दावा किया कि चव्हाण की महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सहयोगी बालासाहेब थोराट के साथ नहीं बन रही है।
वहीं, शिरसाट के दावों को खारिज करते हुए चव्हाण ने कहा कि उनके (शिवसेना विधायक के) बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
चव्हाण ने कहा कि शिरसाट खुद उद्धव ठाकरे गुट में वापस चले जाएंगे, क्योंकि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा।
भाषा साजन दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.