scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: औरंगाबाद के बाद, पिंपरी चिंचवड से भी कूरियर कंपनी के दो बक्सों में 97 तलवारें मिलीं

महाराष्ट्र: औरंगाबाद के बाद, पिंपरी चिंचवड से भी कूरियर कंपनी के दो बक्सों में 97 तलवारें मिलीं

Text Size:

पुणे (महाराष्ट्र), चार अप्रैल (भाषा) पंजाब से लाई गईं 37 तलवारें औरंगाबाद पुलिस द्वारा जब्त किए जाने के पांच दिन बाद पुणे के पिंपरी चिंचवड में 97 तलवारें और दो खंजर बरामद किए गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लकड़ी के दो बक्सों में ये तलवारें एवं खंजर मिले और ये बक्से पंजाब के अमृतसर निवासी उमेश सूद ने औरंगाबाद के अनिल होन को भेजे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिंपरी चिंचवड के पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक कूरियर कंपनी से तलवारें जब्त होने के बाद औरंगाबाद में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हमने कूरियर कंपनियों को पार्सल की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया था। एक अप्रैल को एक कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि ने तलवार और खंजर को लकड़ी के दो बक्सों में कूरियर किए जाने की सूचना दी थी। हमें 92 तलवारें और दो खंजर मिले।’’

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments