scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान ने उद्धव से मुलाकात की

महाराष्ट्र : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान ने उद्धव से मुलाकात की

Text Size:

मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

केजरीवाल जब ‘मातोश्री’ गये तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे।

इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव आयोग ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चिन्ह आवंटित किया था।

पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।

आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी, जो पिछले साल की शुरुआत से ही होने हैं।

अविभाजित शिवसेना ने कई वर्षों तक देश के सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया था, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम को भाजपा से हथिया लिया।

ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही भाजपा के कटु आलोचक हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments