scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमध्य प्रदेश : उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्ड, श्रद्धालुओं के बीच झड़प

मध्य प्रदेश : उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्ड, श्रद्धालुओं के बीच झड़प

Text Size:

उज्जैन (मप्र), चार अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में वहां तैनात सुरक्षा गार्ड और कुछ श्रद्धालुओं के बीच मामूली झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाकाल पुलिस थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि रविवार को हुई इस घटना का महाकाल मंदिर प्रशासन ने संज्ञान लिया है, जिसमें दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है और उसकी जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। गौतम ने बताया कि महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर यह झड़प मंदिर के अंदर जाने के दौरान हुई धक्कामुक्की को लेकर हुई।

भाषा सं रावत सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments