भोपाल, 30 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और उन्हें भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी बताया।
हीराबेन ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेन्द्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी।’’
भाषा रावत रावत सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
