scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदिल्ली में एलपीजी की आपूर्ति मजबूत बनी हुई है: सरकार

दिल्ली में एलपीजी की आपूर्ति मजबूत बनी हुई है: सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को साफ किया कि राष्ट्रीय राजधानी में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति शृंखला मजबूत बनी हुई है, लेकिन ‘बैकलॉग’ की वजह से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर आपूर्ति में वक्त लग रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार झा ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ एक नियंत्रण कक्ष शुरू किया है, जहां इसकी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का जोर पूरी दिल्ली में पीएनजी के दायरे को बढ़ाने पर है।

वहीं दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त मिलिंद डुंबरे ने कहा कि पुलिस ने सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ राजधानी में अब तक 27 मामले दर्ज किये हैं।

भाषा नोमान सुरेश

सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments