scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशलोकसभा अध्यक्ष बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया तथा परिजनों के प्रति संवेदना जतायी ।

बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी आदरणीय हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। माँ ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीरा बा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी व परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। ॐ शांति!’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

भाषा दीपक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments