भिवानी, 11 मार्च (भाषा) दादरी में तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शनिवार से शुरू हुई।
पहले दिन हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बिप्लब देव ने हरियाणा के पशुधन, किसान और जवान को देश में ‘नंबर एक’ बताया।
विप्लब देव से कहा कि पशुधन और खासकर गो पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत्त है। उन्होंने कहा कि गो संवर्धन के लिए सरकार ने इस बार बजट दस गुना बढ़ा दिया है।
तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी के पहले दिन पशुपालक एक हजार से अधिक पशु लेकर पहुंचे। इनमें घोड़े, ऊंट, बकरी, सांड, गाय और भैंस शामिल हैं। पहले दिन पांच हजार से अधिक लोग इस प्रदर्शनी में शामिल हुए।
इस राज्य पशुधन प्रदर्शनी में साठ लाख का मारवाड़ी घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मारवाड़ी नस्ल के घोड़े ‘हैदर’ को देखकर सबकी निगाहें उसी पर टिक जाती हैं। दो दांत वाले इस घोड़े की कीमत 60 लाख रुपये है। इस घोड़े के साथ लोग सेल्फी लेते दिखे।
भाषा सं अमित
अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
