scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Text Size:

दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए निवासियों को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। हवा की गति 50-70 किमी प्रति घंटा रहेगी और कुछ जगहों पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इसके अलावा, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में लगभग समान अंतर रहा। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 19.4 डिग्री सेल्सियस और रिज स्टेशन में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, आयानगर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments