scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली और लद्दाख के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

दिल्ली और लद्दाख के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और उनके लद्दाख के समकक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

संधू और सक्सेना ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों को पांच मार्च को संबंधित पदों पर नियुक्त किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

लद्दाख में स्थानांतरित होने से पहले सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल थे।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments