scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशउपराज्यपाल ने कमला नगर का दौरा किया, महिलाओं से अपनी शिकायतें ईमेल करने को कहा

उपराज्यपाल ने कमला नगर का दौरा किया, महिलाओं से अपनी शिकायतें ईमेल करने को कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को कमला नगर मार्केट के दौरे के दौरान महिलाओं से ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायतें भेजने का आग्रह किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उत्तरी दिल्ली स्थित कमला नगर मार्केट में, स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने कई महिलाओं द्वारा जताई गई चिंताओं पर गौर किया और उनसे ईमेल भेजने का आग्रह किया, जिसमें उनके नाम और फोन नंबर हों, ताकि अधिकारी उनसे संपर्क कर सकें।

संधू ने कहा कि पहले प्रतिक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया जाएगा और मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें की जाएंगी।

संधू ने अपने छात्र जीवन को भी याद किया और बताया कि वह अक्सर कमला नगर आया करते थे। उन्होंने बताया कि वह एक बेल्ट खरीदने और स्थानीय जायके का आनंद लेने गए थे, लेकिन वहां के निवासियों से बातचीत करने में ही उनका समय बीत गया।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास लोगों से सीधे बातचीत करना, उनकी चिंताओं को समझना और उन्हें हल करने की पूरी कोशिश करना है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments