scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशस्कूलों में शारीरिक गतिविधियां अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया जाए: उप्र भाजपा विधायक

स्कूलों में शारीरिक गतिविधियां अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया जाए: उप्र भाजपा विधायक

Text Size:

लखनऊ, 17 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र सरकार से स्कूलों में शारीरिक गतिविधियों के लिए अनिवार्य कालांश (पीरियड) के लिए कानून लाने का आग्रह किया है जिससे बच्चों के बीच मोटापे और मधुमेह के बढ़ते मामलों से निपटने में मदद मिलेगी।

सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को एक पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि “ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो भारत के सभी स्कूलों में लागू होता हो।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रस्ताव करता हूं कि संसद सभी बच्चों को बुनियादी शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए कानून पेश करे।”

सिंह ने संबंधित आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए पत्र में लिखा, “प्रस्तावित कानून में ऐसे सभी स्कूलों में छात्र को शारीरिक गतिविधियां कराने के लिए 45 मिनट का समय देना शामिल है। इनमें योग, व्यायाम, खेल और शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं।”

लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से विधायक सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में लगभग 5-8.8 प्रतिशत स्कूली बच्चे मोटे हैं और अगर यह दर इसी गति से बढ़ती रही, तो भारत में 2030 तक मोटे बच्चों की संख्या 2 करोड़ 70 लाख हो जाएगी।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments