scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमणिपुर की नयी सरकार के लिए कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यपाल अजय कुमार भल्ला

मणिपुर की नयी सरकार के लिए कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यपाल अजय कुमार भल्ला

Text Size:

इंफाल, पांच फरवरी (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की नवगठित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को बनाए रखना होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने में अवैध हथियारों की बरामदगी काफी महत्व रखती थी।

भल्ला ने कहा कि मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में 7,313 हथियार, 83,512 राउंड गोला-बारूद और 5,195 विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

मणिपुर विधानसभा के सातवें सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘इस विधानसभा का वर्ष का पहला सत्र, हमें एक महत्वपूर्ण उद्देश्य और साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।’’

युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के लगभग एक वर्ष बाद यह पदभार ग्रहण किया। राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक चले जातीय हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जिसे बुधवार को वापस ले लिया गया।

भल्ला ने कहा, ‘‘ आगे का मार्ग सामंजस्य बहाल करने तथा साझा समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए सभी की समझ, सहयोग और सामूहिक समर्थन की मांग करता है।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों, सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन और सामुदायिक संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से मणिपुर शांति और स्थिरता की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments