scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकानून और अदालतों के अपने-अपने काम हैं: पंकज चौधरी

कानून और अदालतों के अपने-अपने काम हैं: पंकज चौधरी

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कानून अपना काम करता है और अदालतें अपना काम करती हैं।

शराब नीति मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किये जाने पर पंकज चौधरी ने कहा कि ”कानून अपना काम करता है और अदालतें अपना काम करती हैं।”

दोनों उप मुख्यमंत्रियों (केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक) को मुख्यमंत्री बनाने के संबंध में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘100 विधायक’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनकी हताशा बोल रही है।

चौधरी ने कहा, ”वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से स्थिति बदली है और जातिगत राजनीति करने वालों की दुकान बंद हो चुकी है और वे इस हताशा में ऐसी बात कह रहे हैं।”

एनसीईआरटी की किताब से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया है तो निश्चित तौर पर उचित निर्णय होगा।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments