scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशझारखंड के रांची में भूमि कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

झारखंड के रांची में भूमि कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 21 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में मंगलवार को वित्तीय विवाद को लेकर एक भूमि कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे पांडर चौकी क्षेत्र में ओटीसी मैदान के पास उस समय हुई, जब भूमि कारोबारी मंदिर से लौट रहा था।

रांची (शहर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने बताया, “भूमि कारोबारी भार्गव सिंह एक निर्माण कंपनी चलाते थे। 20 लाख रुपये के विवाद को लेकर उन पर गोली चलाई गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

राणा ने बताया कि सिंह की मौत से पहले उनका बयान दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने आरोपी की पहचान की थी।

एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस बीच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह घटना राज्य की राजधानी में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।’

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments