scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशकुंभ मेले की मोनालिसा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए मांगी पुलिस की मदद

कुंभ मेले की मोनालिसा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए मांगी पुलिस की मदद

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 11 मार्च (भाषा) प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान मशहूर हुई युवती मोनालिसा भोसले ने बुधवार को यहां पुलिस से अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने के लिए सुरक्षा मांगी है।

यहां थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसे जबरदस्ती उसके गृहनगर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि वह (मोनालिसा) एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में केरल की राजधानी में थी।

दिलकश मुस्कान और खूबसूरत आंखों वाली इंदौर की यह लड़की तब मशहूर हुई जब एक ‘वर्चुअल कंटेंट क्रिएटर’ ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उसका एक वीडियो साझा किया।

पुलिस के मुताबिक, भोसले और उसका प्रेमी जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, फिल्म के सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोप लगाया कि उसके पिता मर्ज़ी के खिलाफ उसे वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जोड़ा हाल ही में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पास के पूवार पहुंचा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने ज़ोर दिया कि वह अपने पिता के साथ नहीं जाएगी और यह साफ़ कर दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने जा रही है। चूंकि वह बालिग है, इसलिए वह अपनी मर्ज़ी से काम कर सकती है।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में वह अपने प्रेमी और फिल्म के सदस्यों के साथ चली गई।

इस जोड़े ने बताया कि वह जल्द ही दक्षिणी राज्य में शादी कर लेगा।

बताया जाता है कि उसके पिता अपने गृहनगर लौट गए हैं।

भाषा नरेश नरेश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments