scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशकुमारस्वामी ने अमित शाह को जोसेफ गोएबल्स का ‘पुनर्जन्म’ करार दिया

कुमारस्वामी ने अमित शाह को जोसेफ गोएबल्स का ‘पुनर्जन्म’ करार दिया

Text Size:

बेंगलुरु, 31 दिसंबर (भाषा) जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को भाजपा को ‘‘पाखंड और झूठ’’ से भरी पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘‘राजनीतिक गिरगिट’’ तथा नाजी प्रचारक जोसेफ गोएबल्स का ‘‘पुनर्जन्म’’ करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट के माध्यम से जद (एस) के खिलाफ भाजपा नेता के हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘यह तथ्य है कि भाजपा – ‘पाखंड और झूठ’ से भरी पार्टी है, यह आपके झूठ बोलने से स्पष्ट हो गया है। अमित शाह आप राजनीतिक गिरगिट हैं! ये है आपकी पार्टी का असली चेहरा। आप जोसेफ गोएबल्स के पुनर्जन्म हैं।’’

शाह के इस आरोप की ओर इशारा करते हुए कि अगर जद(एस) जीतती है तो कर्नाटक इस पार्टी का ‘‘एटीएम’’ बन जाएगा, कुमारस्वामी ने कहा कि यदि जद (एस) सरकार बनाती है, तो यह करोड़ों कन्नडिगों, किसानों, मजदूरों और शोषितों का ‘‘एटीएम’’ बन जाएगा।

भाषा

शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments