scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु में 28 मार्च को होने वाले आईपीएल मैच के लिए हर विधायक को दो टिकट देने पर केएससीए सहमत

बेंगलुरु में 28 मार्च को होने वाले आईपीएल मैच के लिए हर विधायक को दो टिकट देने पर केएससीए सहमत

Text Size:

बेंगलुरु, 27 मार्च (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने 28 मार्च को शहर के चिन्नस्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के लिए हर विधायक को दो टिकट देने पर सहमति जताई है।

शिवकुमार ने शुक्रवार को स्टेडियम का प्रबंधन करने वाले केएससीए के अधिकारियों से मुलाकात की। शुक्रवार को ही विधानसभा में सभी पार्टियों के विधायकों ने कहा था कि उन्हें पर्याप्त टिकट नहीं मिल रहे।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर ने सरकार से कहा कि प्रत्येक विधायक को मैच के लिए चार वीआईपी टिकट मिलने चाहिए।

केएससीए के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से मुलाकात की। शिवकुमार ने कहा, “मैंने उनसे बात की और कहा कि हर विधायक को एक अतिरिक्त टिकट दिया जाए। मैं भविष्य में भी उनसे बात करूंगा। पहले उन्हें एक ही टिकट दिया जाता था, अब मैंने कहा कि दो टिकट दें। उन्होंने सहमति दे दी है। मैंने आरसीबी और केएससीए दोनों से बात की है।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments