scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशलाल किले के पास ‘हैरिटेज पार्क’ का उद्घाटन कोविंद करेंगे: नगर निगम

लाल किले के पास ‘हैरिटेज पार्क’ का उद्घाटन कोविंद करेंगे: नगर निगम

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास विरासत की विषय-वस्तु पर बने नए ‘हैरिटेज पार्क’ का उद्घाटन 20 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह पार्क जामा मस्जिद के पास बना है जिसे नगर निकाय के कोष से बनाया गया है जिसमें विभिन्न सांसदों ने भी योगदान दिया है। इनमें राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी शामिल हैं जो ‘पुरानी दिल्ली’ इलाके में ‘हैरिटेज पार्क’ बनाए जाने की कोशिश कर रहे थे।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद 20 मार्च की शाम को पार्क का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

नगर निकाय ने मंगलवार को इस बाबत एक बयान जारी किया है।

इस पार्क का नाम चरती लाल गोयल के नाम पर रखा गया है कि जो अविभाजित दिल्ली नगर निगम के पूर्व उपमहापौर थे और दिल्ली विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे। यह ‘हैरिटेज पार्क’ 8650 वर्ग मीटर में फैला है और लाल किले के पास परेड ग्राउंड के सामने स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि पार्क में लाल पत्थरों और सफेद संगमरमर के ढांचे हैं और मुगल शैली की बारादरी हैं।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments