scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशकोविंद ने मुर्मू, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

कोविंद ने मुर्मू, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी की।

कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। मुर्मू अगले राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए राष्ट्रति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी की।”

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments