scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशकोविड-19 : जम्मू-कश्मीर में 36 नये मामले, हिमाचल में 83 नये मरीज

कोविड-19 : जम्मू-कश्मीर में 36 नये मामले, हिमाचल में 83 नये मरीज

Text Size:

श्रीनगर/शिमला, दो मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 36 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,53,088 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,748 पर ही बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 18 जबकि कश्मीर क्षेत्र से भी संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 13 नये मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि जम्मू जिले में 11 नये मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 527 हो गयी है, जबकि अब तक 4,47,813 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 83 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,83,449 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,103 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 156 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, इसके साथ राज्य में अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,598 हो गयी। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 729 है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments