scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशकोलकाता पुलिस ने पैगंबर विवाद को लेकर नुपुर शर्मा को किया तलब

कोलकाता पुलिस ने पैगंबर विवाद को लेकर नुपुर शर्मा को किया तलब

Text Size:

कोलकाता, 13 जून (भाषा) कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

टेलीविजन पर एक बहस कार्यक्रम के दौरान की गई शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये।

तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अबुल सोहैल ने भी शर्मा की टिप्पणी को लेकर कोंटाई पुलिस थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments