scorecardresearch
Friday, 15 August, 2025
होमदेशकोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटी

कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया।

‘फ्लाइट ट्रैकिंग’ वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई।

‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘बेंगलुरु से निकला हमारा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाया।’’

यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

एअर लाइन इस विमान में तकनीकी खराबी की जांच कर रही है।

फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments