scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशखरगे और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख जताया

खरगे और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ओम शांति!’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया है जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।’

उन्होंने कहा, ‘इस शोक की घड़ी में ईश्वर मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया।

भाषा हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments