ईटानगर, 18 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की उनकी गहरी समझ देश के लिए बहुत लाभदायक होगी।
राज्यसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में नवीन बिहार से निर्वाचित हुए। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इस चुनाव में सभी पांच सीट पर जीत दर्ज की।
खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को बिहार से राज्यसभा के लिए चुने जाने पर मेरी हार्दिक बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार विधानसभा के पांच बार के सदस्य, उनका सशक्त नेतृत्व, शासन की गहरी समझ और लोक सेवा के प्रति अटूट समर्पण राष्ट्र के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें सफलता, सार्थकता और प्रभाव की शुभकामनाएं।’’
उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और लोक सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
