scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेशकेरल : महिला की आत्महत्या के मामले में युवा कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गया

केरल : महिला की आत्महत्या के मामले में युवा कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गया

Text Size:

पथनमथिट्टा (केरल), 18 फरवरी (भाषा) केरल के पथनमथिट्टा जिले में 35 वर्षीय एक महिला की कथित आत्महत्या के मामले में युवा कांग्रेस के एक नेता को बुधवार को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

आरोपी की पहचान सुहैल अंसारी के रूप में हुई है, जो युवा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय नेता है। पुलिस के अनुसार, महिला चार दिन पहले जिले के कदंबनाड स्थित अपने पति के घर में फंदे से लटकी मिली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में बरामद कथित सुसाइड नोट में अंसारी का नाम आत्महत्या के कारण के तौर पर उल्लेखित था।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने उसे हिरासत में ले लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई है। पूछताछ जारी है और महिला की मौत में उसकी भूमिका की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।’’

सूत्रों के अनुसार, कोल्लम जिले के निवासी अंसारी और महिला के बीच कथित तौर पर मित्रता थी।

भाषा

अमित मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments