scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशकेरल के मंत्री साजी चेरियन ने इस्तीफा दिया

केरल के मंत्री साजी चेरियन ने इस्तीफा दिया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई (भाषा) संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष व विभिन्न हलकों के बढ़ते दबाव के बीच केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को इस्तीफे की घोषणा की।

सांस्कृतिक और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चेरियन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मंत्री पद से हटाए जाने की विपक्ष की मांग के बीच चेरियन ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने दोहराया कि संविधान का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और वह इसका (संविधान का) बेहद सम्मान करते हैं।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments