नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने केरल के ‘लाइफ मिशन’ में कथित घोटाले के मामले में चल रही धनशोधन जांच के सिलसिले में पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। राज्य के बाढ़ पीड़ितों को आवास मुहैया कराने के लिए यह मिशन चलाया गया था।
ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गयी संपत्तियों में संतोष ईप्पन के नाम पर आवासीय परिसर और स्वप्ना सुरेश के नाम पर अचल संपत्ति और बैंकों में जमा राशि है।
उसने कहा कि इन संपत्तियों का कुल मूल्य 5.38 करोड़ रुपये है।
आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारियों सरित पीएस और स्वप्ना सुरेश ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर, संदीप नायर और अन्य के सक्रिय सहयोग के साथ साजिश रची थी।
भाषा वैभव दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
