तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (भाषा) केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ के कार्यान्वयन को मंजूरी देने का आदेश जारी किया है।
मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह योजना उन लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए तैयार की गई है जो करुणा आरोग्य सुरक्षा पद्धति (केएएसपी), ‘करुणा बेनेवोलेंट फंड’, मेडिसेप और अन्य बीमा योजनाओं जैसे मौजूदा कार्यक्रमों में शामिल नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश के आधार पर, पिछले एक वर्ष में विभिन्न स्तरों पर हुई चर्चाओं और अध्ययनों के बाद ‘‘सभी के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा’’ परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया गया।
मंत्री ने कहा कि ‘विजन 2031’ की समीक्षा बैठकों के दौरान भी इस मामले पर चर्चा हुई थी।
भाषा यासिर सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
