कोट्टायम (केरल), 29 मार्च (भाषा) केरल में 30 मार्च से दो अप्रैल तक होने वाली चार दिवसीय दूसरी “जी20 शेरपाओं” की बैठक में आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 120 प्रतिनिधियों के बीच आर्थिक और विकास प्राथमिकताओं पर बहुपक्षीय चर्चा होगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चर्चा में समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर बात होगी और नीतिगत दृष्टिकोण और ठोस कार्यान्वयन दोनों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
भारत के जी20 शेरपा (दूत) अतिमाभ कांत की अध्यक्षता में भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत दूसरी जी20 शेरपा बैठक केरल के कुमारकोम के सुरम्य गांव में होने वाली है।
कांत जी20 त्रोइका के साथ चर्चा का नेतृत्व करेंगे जिसमें भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल हैं।
भाषा जितेंद्र जितेंद्र रंजन अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
