कन्नूर (केरल), दो फरवरी (भाषा) केरल के कन्नूर जिले के सरकारी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को एक कार में आग लगने से दंपत्ति की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। वाहन में आग लगने पर पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।
चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के वक्त कार सवार लोग जिला अस्पताल जा रहे थे।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला गर्भवती थी। दंपति को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे असफल रहे।
भाषा साजन निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
