scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकेरलः कांग्रेस ने और एंडोसल्फान पीड़ितों को उपचार के लिए सरकारी सूची में शामिल करने का आग्रह किया

केरलः कांग्रेस ने और एंडोसल्फान पीड़ितों को उपचार के लिए सरकारी सूची में शामिल करने का आग्रह किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई (भाषा) केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को वामपंथी सरकार से उत्तरी कासरगोड जिले में एक हजार से ज्यादा लोगों को एंडोसल्फान पीड़ितों की सूची में शामिल करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें (पीड़ितों को) जरूरी उपचार प्राप्त हो सके।

इस मामले पर मुख्यमंत्री का तत्काल ध्यान दिलाने के लिए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को एक पत्र भेजा है। पत्र में यह मांग की गई है कि सरकार को बाकी बचे 1031 लोगों को सूची में शामिल करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने चाहिए और एंडोसल्फान पीड़ितों को दिए जाने वाले आवश्यक उपचार और अन्य सरकारी लाभ मुहैया कराए जाने चाहिए।

एंडोसल्फान पेटेंट रहित ऑर्गेनोक्लोरिन कीटनाशक और एसारिसाइड है, जिसका इस्तेमाल 2011 तक काजू, कपास, चाय, धान की खेती, फलों और अन्य फसलों पर व्यापक रूप से किया जाता था। उच्चतम न्यायालय ने 2011 में इसके उत्पादन और वितरण को प्रतिबंधित कर दिया था।

इस रसायन के मानव स्वास्थ्य पर कई प्रतिकूल प्रभाव देखे गए थे, जिसमें न्यूरोटॉक्सिटी, शारीरिक विकृति जैसे दुष्प्रभाव शामिल हैं।

बताया जाता है कि 3700 से ज्यादा एंडोसल्फान पीड़़ितों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें से 102 पीड़ित उठने-बैठने में अक्षम तथा पूरी तरह बिस्तर पर हैं, 326 मानसिक रूप से निशक्त हैं, 201 शारीरिक रूप से अक्षम हैं और 119 कैंसर पीड़ित का शिकार हैं।

विपक्ष ने यह मांग एंडोसल्फान आंदोलन कार्य परिषद के संयोजक पी शैनी द्वारा सतीसन को सौंपे गए एक ज्ञापन के मद्देनजर रखी है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments