scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशकेरल के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना फैक्टरी विस्फोट में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

केरल के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना फैक्टरी विस्फोट में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, एक जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तेलंगाना में एक दवा फैक्टरी में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व एकजुटता व्यक्त की।

इस हादसे में 35 लोगों की जान चली गई।

विजयन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘तेलंगाना में दवा फैक्टरी में हुई विस्फोट की घटना से बेहद दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। केरल एकजुटता में खड़ा है।’’

तेलंगाना के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

संदेह है कि सोमवार का यह भीषण हादसा संभवत: किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से हुआ, जिससे आग भी लग गई।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments