scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशकेरल: दुर्घटना में सबरीमला तीर्थयात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया

केरल: दुर्घटना में सबरीमला तीर्थयात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया

Text Size:

तिरुवंतपुरम, 24 दिसंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सबरीमाला की तीर्थयात्रा करने के बाद तमिलनाडु जा रहे आठ श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

दुर्घटना शुक्रवार रात उस वक्त हुई जब तीर्थयात्री केरल में भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन के बाद घर लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विजयन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने शुक्रवार देर रात अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर चलाए गए बचाव अभियान की भी सराहना की।

राज्य के देवस्वोम मंत्री के. राधाकृष्णन ने भी अयप्पा भक्तों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुए वाहन में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोग मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिला अधिकारी को बचाव कार्यों के समन्वय का काम सौंपा गया और रात में ही तमिलनाडु देवास्वोम अधिकारियों से संपर्क किया गया।

उन्होंने कहा कि सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments