scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशकेरल भाजपा के प्रमुख ने पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बर व्यवहार करने का आरोप लगाया

केरल भाजपा के प्रमुख ने पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बर व्यवहार करने का आरोप लगाया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पुलिस पर एडापझंजी के पास एक मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बर व्यवहार करने का मंगलवार को आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से जवाब मांगा।

चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया मंचों ‘एक्स’ और ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर दावा किया कि एडापझंजी स्थित श्री बाला मुरुगन मंदिर में ‘मठपदाशाला समिति’ (धार्मिक शिक्षा समिति) की बैठक के लिए सोमवार को जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हमला किया।’

उन्होंने इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘हिंसा के ये हताशापूर्ण कृत्य केवल आगामी चुनावी हार के डर से किए जा रहे हैं। कोई भी लोकतंत्र इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। भाजपा व राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) इस पर चुप नहीं रहेंगे। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेंगे।’

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि वट्टियूरकावु क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिससे कई कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

चंद्रशेखर ने एक घायल कार्यकर्ता का वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं इसमें शामिल हर अधिकारी के तत्काल निलंबन और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं। गृह विभाग के प्रमुख होने के नाते मुख्यमंत्री विजयन को इसका जवाब देना चाहिए।”

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments