scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशकेरल : आदिवासी गांव में एक और शिशु की मौत

केरल : आदिवासी गांव में एक और शिशु की मौत

Text Size:

पलक्कड (केरल), 13 मार्च (भाषा) त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार दिन के एक शिशु की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शोलायुर के वरागमपडी गांव निवासी नारायणस्वामी और सुधा के बेटे का जन्म समय से पहले हुआ और उसका वजन केवल 870 ग्राम था।

सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित सुधा को पहले अगाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उसे त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।

फिर गर्भावस्था के आठवें महीने में सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया।

नवजात गहन चिकित्सा इकाई में शिशु का इलाज चल रहा था, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कैलेंडर वर्ष में दूसरी और चालू वित्त वर्ष में 11वी शिशु मृत्यु है।

इस प्रकरण पर पलक्कड की जिला चिकित्सा अधिकारी के पी रीता ने बताया कि आदिवासी इलाकों में गर्भवस्था के दौरान जटिल स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments