scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशदिल्ली की जनता की नजर में केजरीवाल दोषी हैं: गुप्ता

दिल्ली की जनता की नजर में केजरीवाल दोषी हैं: गुप्ता

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चाहे अपना बचाव करें, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की जनता की नजरों में वे ‘दोषी’ हैं और उन्हें ‘माफ़ नहीं किया जाएगा’।

गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को किसी भी तरह की राहत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, क्योंकि अब इस मामले की सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को कक्षा निर्माण मामले, कथित फर्जी श्रम बिल, दिल्ली जल बोर्ड के मुद्दों, प्रवर्तन निदेशालय के मामलों और ‘शीश महल’ विवाद सहित कई विवादों के संबंध में भी सवालों के जवाब देने होंगे।

गुप्ता ने ये टिप्पणियां ‘प्रवास कार्यक्रम’ के तहत चांदनी चौक क्षेत्र के दौरे के दौरान कीं। इस दौरान, उन्होंने निवासियों से बातचीत की और भाजपा सरकार की एक साल की कार्यसूची प्रस्तुत की।

भाषा

राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments