scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशकश्मीर प्रशासन ने शब-ए-कद्र के अवसर पर जामिया मस्जिद बंद किया

कश्मीर प्रशासन ने शब-ए-कद्र के अवसर पर जामिया मस्जिद बंद किया

Text Size:

श्रीनगर, 16 मार्च (भाषा) कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को शब-ए-क़द्र के अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को सामूहिक नमाज के लिए बंद कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित मस्जिद शब-ए-कद्र (क्षमा की रात) की नमाज के लिए बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की समस्याओं की आशंकाओं को देखते हुए मस्जिद को बंद रखने का फैसला किया गया था।

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक को भी मस्जिद में रात भर चलने वाली इबादत में शामिल होना था। मीरवाइज ने दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया था।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments