scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशकर्नाटक : रोडवेज बस और कार की टक्कर में 'वेब डेवलपर' की मौत

कर्नाटक : रोडवेज बस और कार की टक्कर में ‘वेब डेवलपर’ की मौत

Text Size:

करवार, सात मार्च (भाषा) कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक वेब डेवलपर एवं मैक्स इन्फोटेक के संस्थापक मुकेश कृष्ण शेट्टी (39) की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय घटी जब उडुपी जिले के कुंडापुर के निकट नेमपुर निवासी शेट्टी कुंडापुर से हुबली जा रहे थे और येलापुर तालुक में मलालगांव के निकट उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सिरसी डिपो की रोडवेज की बस सिद्दापुर से बेलगावी जा रही और सामने से आ रही कार से वह भिड़ गई। शेट्टी को येलापुर में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि शेट्टी ने दुर्घटना के समय सीट बेल्ट बांध रखी थी जिससे दुर्घटना के समय एयरबैग खुल गया। हालांकि बाद में एयर बैग को फटा हुआ पाया गया जिससे संदेह होता है कि झटके से वह फट गया होगा।

उन्होंने बताया कि शेट्टी ने बेंडोरवेल में मैक इन्फोटेक की स्थापना की थी और एक वरिष्ठ वेब डेवलपर के तौर पर उन्होंने कर्नाटक के कई समाचार प्लेटफॉर्मों के लिए काम किया था। उनके परिवार में पत्नी, मां और दो भाई हैं।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments