scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशकर्नाटक: कुंडापुरा के पास तालाब में कपड़े धोते समय डूबने से दो लड़कियों की मौत

कर्नाटक: कुंडापुरा के पास तालाब में कपड़े धोते समय डूबने से दो लड़कियों की मौत

Text Size:

उडुपी (कर्नाटक), 26 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में कपड़े धोते समय तालाब में फिसलकर गिरने से दो लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतक लड़कियों की पहचान सुनीता (13) और वैशाली (13) के रूप में हुई है।

दोनों लड़कियां होसाडु सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं और मुल्लिकट्टे में अपने परिवारों के साथ एक झोपड़ी में रहती थीं।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब चार बजे कुंडापुरा के पास होसाडु गांव में हुई। झोपड़ी में रहने वाले पांच बच्चे कपड़े धोने के लिए कोप्परिगे गुड्डे स्थित कडुबिन केरे तालाब पर गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तालाब के किनारे कपड़े धोते समय सुनीता और वैशाली फिसलकर पानी में गिर गईं और डूब गईं।

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की एक टीम, गंगोली के विशेषज्ञ दिनेश खरवी के नेतृत्व में आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाई, कुंडापुरा अग्निशमन सेवा के कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों लड़कियों के शव बाहर निकाले।

गंगोली पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक पवन नाइक और उनके कर्मचारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments