मंगलुरु (कर्नाटक), 13 मार्च (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में शुक्रवार को केएसआरटीसी की एक बस और एक कार के बीच टक्कर में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना उप्पिनांगडी पुलिस थाना अंतर्गत शिरडी घाट के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई जब हासन से मंगलुरु आ रही कर्नाटक पंजीकरण नंबर की एक कार धर्मस्थल से तिरुपति जा रही केएसआरटीसी की बस से टकरा गई।
मृतकों की पहचान चंद्रशेखर (57), जनार्दन गौडा (58) और श्रीधर गौडा (61) के रूप में हुई है जो कार में सवार थे। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति सुरेश (58) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे मंगलुरु के एजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उप्पिनांगडी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
