scorecardresearch
Sunday, 2 June, 2024
होमदेशकर्नाटक पुलिस ने दक्षिणपंथी ‘इनफ्लूंसर’ 'भीकू म्हात्रे' को गिरफ्तार किया

कर्नाटक पुलिस ने दक्षिणपंथी ‘इनफ्लूंसर’ ‘भीकू म्हात्रे’ को गिरफ्तार किया

Text Size:

बेंगलुरु, 19 मई (भाषा) दक्षिणपंथी ‘सोशल मीडिया इनफ्लूंसर’ विनीत नाइक को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके बेटे नागेश नाइक ने यह जानकारी दी।

विनीत नाइक को ‘भीकू म्हात्रे’ के नाम से भी जाना जाता है।

नागेश नाइक के मुताबिक ‘भीकू म्हात्रे’ को शनिवार देर रात कर्नाटक पुलिस ने गोवा के पोंडा से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जे सरवनन नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ‘भीकू म्हात्रे’ ने ‘एक्स’ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ एक ऐसा संदेश पोस्ट किया, जो हिंदुओं और मुसलमानों के बीच वैमनस्य पैदा कर सकता है और समाज में शांति भंग कर सकता है।

‘भीकू म्हात्रे’ की गिरफ्तारी की कई दक्षिणपंथियों ने निंदा की है।

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह कर्नाटक कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग है। हम इससे अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ेंगे।’’

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments