scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकर्नाटक विधान परिषद चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक शिक्षक निर्वाचन सीट पर जीत हासिल की

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक शिक्षक निर्वाचन सीट पर जीत हासिल की

Text Size:

बेंगलुरु, 15 जून (भाषा) कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने एक-एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की, जिसके परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। जबकि दो स्नातक सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें एक-एक सीट पर दोनों राष्ट्रीय दल आगे चल रहे हैं।

पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बसवराज होराट्टी ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया, जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक व सांसद प्रकाश हुक्केरी ने उत्तर-पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

उत्तर-पश्चिम स्नातक, दक्षिण स्नातक, उत्तर पश्चिम शिक्षक और पश्चिमी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को 71. 01 प्रतिशत मतदान हुआ था। स्नातक निर्वाचन सीटों के लिये मतगणना अभी जारी है।

भाषा

जोहेब उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments