बेंगलुरु, 26 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड में राष्ट्रध्वज फहराया।
राज्यपाल ने ध्वज फहराने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना संबोधन दिया और राज्य की उपलब्धियों एवं उसके सामने आई चुनौतियों का उल्लेख किया।
उन्होंने सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों की सलामी ली।
इसके बाद स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें भारत की विविधता में एकता के संदेश को दर्शाया गया।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और राज्य के अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
