scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशकर्नाटक सरकार बेलगावी में 'स्टार श्रेणी का औद्योगिक क्षेत्र' स्थापित करेगी: निरानी

कर्नाटक सरकार बेलगावी में ‘स्टार श्रेणी का औद्योगिक क्षेत्र’ स्थापित करेगी: निरानी

Text Size:

बेलगावी (कर्नाटक), 23 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने बेलगावी में एक ‘स्टार श्रेणी का औद्योगिक क्षेत्र’ स्थापित करने का शुक्रवार को आश्वासन दिया।

इस सीमावर्ती जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने हाल के दिनों में यहां कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं होने और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में निवेश के प्रवाह को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

बेलगावी दक्षिण से विधायक अभय पाटिल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उनके मन में इस तरह के सवाल उठते हैं कि क्या बेलगावी कर्नाटक में है और क्या सरकार द्वारा यहां औद्योगिकीकरण के लिए कोई प्रयास किये गये हैं।

निरानी ने बताया कि हाल में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में अनुमानित 9.81 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसने अनुमानित छह लाख नौकरियां सृजित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि ‘एक जिला-एक परियोजना कार्यक्रम’ के तहत बेलगावी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एक कंपनी ‘गोल्ड प्लस ग्लास’ हुक्केरी में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, और वे अगले चरण में भी इसमें निवेश करेंगे।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments