scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकर्नाटक सरकार ने पंजाब को बिजली देकर कर 500 करोड़ रुपये बचाए : मंत्री

कर्नाटक सरकार ने पंजाब को बिजली देकर कर 500 करोड़ रुपये बचाए : मंत्री

Text Size:

बेंगलुरु, नौ जुलाई (भाषा) कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री वी.सुनील कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कुडगी संयंत्र की बिजली पंजाब को देकर 500 करोड़ रुपये की बचत की है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद पिछले 20 साल से राष्ट्रीय संसाधन आदान-प्रदान समझौता नीति के तहत ऊर्जा का सफल स्थानांतरण हो रहा है।

कुमार ने कहा,‘‘ऊर्जा विभाग ने राज्य को कुडगी बिजली संयंत्र से आवंटित बिजली स्थिर मूल्य पर पंजाब को स्थानांतरित कर करीब 500 करोड़ रुपये की बचत की है।’’

उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग ने केंद्र को पत्र लिखकर कुडगी बिजली संयंत्र से कर्नाटक को आवंटित बिजली अन्य राज्यों से साझा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments