scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशकर्नाटक सरकार ने गन्ना किसानों को 100 रुपये प्रति टन की सहायता देने का वादा पूरा किया : मंत्री

कर्नाटक सरकार ने गन्ना किसानों को 100 रुपये प्रति टन की सहायता देने का वादा पूरा किया : मंत्री

Text Size:

बेंगलुरु, 17 मार्च (भाषा) कर्नाटक के गन्ना मंत्री शिवानंद पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को समर्थन देने के लिए कई उपाय किए हैं और अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अपना वादा पूरा किया है।

पाटिल ने दावा किया कि इस वर्ष अधिकतर किसान सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं।

विधान परिषद में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी एन रविकुमार के प्रश्न का उत्तर देते हुए पाटिल ने कहा कि सरकार ने किसानों से संबंधित कई मांगों पर पहले ही कार्रवाई कर ली है और किसानों तथा चीनी मिल दोनों के लिए सहायता जारी रखे हुए है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ कर्नाटक के इतिहास में, अगर किसी सरकार ने गन्ना किसानों को दो बार मदद दी है, तो वह मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की सरकार है। इस बार भी, हमने सरकार की ओर से 50 रुपये प्रति टन और फैक्टरी मालिकों की ओर से 50 रुपये प्रति टन देने का वादा किया था, और हमने वह वादा पूरा किया है। ’’

उन्होंने कहा कि किसान संकट में नहीं हैं; वास्तव में, अधिकांश किसान इस वर्ष संतुष्ट हैं, और सरकार उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखेगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments